{"_id":"5b7c6dee42c792464f496810","slug":"201534881262-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिंद्रा पिकअप गाड़ी समेत दो युवक लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिंद्रा पिकअप गाड़ी समेत दो युवक लापता
Updated Wed, 22 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली (बागपत)।
बदरखा गांव से हरियाणा गए दो युवक महिंद्रा पिकअप गाड़ी सहित लापता हो गए। परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन पता नहीं लग सका। परिजनों ने थाने पर तहरीर देकर अपहरण की आशंका जताई है।
बदरखा निवासी अनवर ने बताया कि उसका भतीजा फुरकान एवं पोता सरताज सोमवार की रात नौ बजे के लगभग गांव से हरियाणा के राकसेड़ा गांव मे पशुओं को लाने के लिए महिंद्रा पिकअप गाड़ी लेकर गए थे, लेकिन वे न तो राकसेड़ा ही पहुंचे और न ही वापस लौटे। उनके मोबाइल पर कॉल की गई, लेकिन मोबाइल भी स्विच ऑफ है। परिजनों ने दोनों की रिश्तेदारियों में भी तलाश की। उनका कहीं पता नहीं चल सका है। परिजनों ने थाने पहुंचकर दोनों युवकों के अपहरण की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने फिलहाल गुमशुदगी दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष वीके सिंह ने बताया कि युवती की तलाश की जा रही है।