फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   तीस घंटे बाद पहुंचे एडीजी, पांच घंटे जेल में जांच

तीस घंटे बाद पहुंचे एडीजी, पांच घंटे जेल में जांच

Wed, 11 Jul 2018 01:40 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
तीस घंटे बाद पहुंचे एडीजी, पांच घंटे जेल में जांच
बागपत। जेल में माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के करीब 30 घंटे बाद एडीजी जेल चंद्रप्रकाश बागपत जेल पहुंचे। जेल में घटनास्थल का निरीक्षण किया। हत्यारोपी सजायाफ्ता सुनील राठी से लंबी पूछताछ की। निलंबित किए गए जेलर से जानकारी ली। एडीजी जेल में करीब पांच घंटे तक रहे। उन्होंने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब सवा छह बजे बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या की। यूपी के सबसे बड़े डॉन की हत्या की जांच के लिए एडीजी जेल चंद्रप्रकाश मंगलवार दोपहर 30 घंटे बाद करीब 12 बजकर 30 मिनट पर बागपत जेल पहुंचे। एडीजी ने जेल में घटनास्थल का निरीक्षण किया। तन्हाई बैरक देखी और जेल में सुरक्षा के इंतजाम की जांच भी की। हत्यारोपी सुनील राठी से लंबी पूछताछ की, इस दौरान राठी अपने पुराने बयान पर ही अडिग रहा। एडीजी ने सस्पेंड जेलर यूपी सिंह से भी जानकारी ली। जेल की सुरक्षा व्यवस्था और समस्याओं की बाबत जाना। इस दौरान एसपी जयप्रकाश और सीओ खेकड़ा वंदना शर्मा भी मौजूद रहीं। करीब पांच घंटे की छानबीन के बाद एडीजी जेल ने कहा कि जेल में जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। कार्यदायी संस्था को आदेश दे दिए हैं। मामले की जांच की जा रही है। पिस्टल जेल में कैसे पहुंचा और सुनील राठी ने बजरंगी की हत्या क्यों की। इसकी जांच भी चल रही है। लापरवाही पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


बागपत जेल में ही डटे हैं डीआईजी
बागपत। आगरा रेंज के डीआईजी संजीव त्रिपाठी विभागीय जांच कर रहे हैं। वह बागपत जेल में कैंप किए हैं। एडीजी ने बताया कि हर परिस्थिति पर नजर रखी जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


जेलर एसके सिंह पहुंचे बागपत
बागपत। जेलर यूपी सिंह को निलंबित करने के बाद जेलर एसके सिंह को बागपत की जेल का जेलर बनाया है। मंगलवार को जेलर ने पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया है। ब्यूरो


राठी पुराने बयान पर ही अडिग
बागपत। जांच के दौरान अधिकारियों ने आरोपी सुनील राठी से पूछताछ की। वह पुराने बयान ही दोहराता रहा। एडीजी चंद्रप्रकाश का कहना है कि यह जांच का विषय है। राठी से पूछताछ की गई है, उसने कई बातें बताई, जो गोपनीय हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed