{"_id":"5ab4063c4f1c1b3a058b6b30","slug":"201521747516-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुजारी को ईंट मारकर घायल किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुजारी को ईंट मारकर घायल किया
Updated Fri, 23 Mar 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
गांव गाधी स्थित भूरा देव मंदिर में बुधवार की रात में एक युवक ने पुजारी को ईंट मारकर घायल कर दिया। पुजारी ने कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी।
घायल पुजारी आनंद नाथ बालैनी गांव का रहने वाला है। वह गांव गाधी स्थित भूरा देव मंदिर में पुजारी है। बुधवार की रात में करीब नौ बजे वह मंदिर के कमरे में लेटा हुआ था। इसी दौरान गाधी गांव का दीपक शराब के नशे में मंदिर पहुंचे और कमरे का दरवाजा खुलवा कर अंदर घुस गया। उसने पुजारी के साथ गाली गलौच शुरू कर दी। पुजारी ने इसका विरोध किया तो ईंट मारकर उसे घायल कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। इस संबंध में पुजारी ने दीपक के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने पुजारी को सीएचसी में भर्ती कराया।