फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   दुल्हेंडी पर डीजे बजाने को लेकर संघर्ष

दुल्हेंडी पर डीजे बजाने को लेकर संघर्ष

Sun, 04 Mar 2018 01:24 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
दुल्हेंडी पर डीजे बजाने को लेकर संघर्ष
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बड़ौली रोड पर शुक्रवार को डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में जमकर पथराव, लाठी-डंडे व धारदार हथियार चलें। इसमें दोनों पक्षों की तीन महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लड़ रहे लोगों को अलग कर घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।

रोशन लाल पुत्र हुक्म चंद के यहां शुक्रवार को दुल्हेंडी पर घर के बाहर डीजे लगा था। पड़ोसी ब्रह्म पाल ने डीजे बंद करने को कहा तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और देखते ही देखते मारपीट और पथराव शुरू हो गया। इससे मोहल्ले में भगदड़ मच गई। इस घटना में एक पक्ष के रोशन, उसका भाई सुंदर लाल, चाची, अमरेश, कौशल, दूसरे पक्ष के ब्रहम पाल, नीटू, रिंकू निवासी बड़ौली रोड बड़ौत घायल हो गए। झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो लड़ रहे लोग भागने लगे, लेकिन दोनों पक्ष के घायलों को पुलिस कोतवाली ले आई। जहां से उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। इस घटना को लेकर दोनों पक्षों में तनावपूर्ण स्थिति है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed