फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   मारपीट की घटनाओं में छह लोग घायल

मारपीट की घटनाओं में छह लोग घायल

Sun, 04 Mar 2018 01:12 AM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
मारपीट की घटनाओं में छह लोग घायल
दोघट (बागपत)।
विज्ञापन

चौगामा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट की घटनाओं में छह लोग घायल हो गए। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी।
बेगमाबाद गढ़ी में शुक्रवार की शाम राजीव पुत्र रामबीर के खेत में आवारा पशु घुस गए। वह पशुओं को अपने खेत से निकाल रहा था। उनके खेत से निकल कर आवारा पशु राम किशन के खेत में जा घुसे। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसे लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें एक पक्ष के ओमवीर पुत्र इलम सिंह और नरेश घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी। मौजिजाबाद नांगल गांव में रुपये के लेन-देन को लेकर राजेंद्र पुत्र चंद्र और सुभाष पुत्र हरपाल सिंह के बीच मारपीट हुई। इसमें सुभाष घायल हो गया। उसने थाने में तहरीर दी है। पुसार गांव में जसबीर पुत्र जगदीश सिंह को उसके ही भाई और भतीजों ने मारपीट कर घायल कर दिया। उसने अपने भतीजों के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed