फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   युवक ने पत्नी, सास और साली को दौड़ा दौड़ा कर पीटा

युवक ने पत्नी, सास और साली को दौड़ा दौड़ा कर पीटा

Thu, 01 Mar 2018 01:28 AM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
युवक ने पत्नी, सास और साली को दौड़ा दौड़ा कर पीटा
बागपत ।
विज्ञापन

बसा टीकरी गांव में मंगलवार की रात में शादी समारोह में मामूली बात को लेकर पति ने अपनी पत्नी, सास और साली को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। रात में छह माह के बच्चे को छीनकर घर से बाहर निकाल दिया। बुधवार की सुबह कोतवाली पहुंचकर पति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी।

घायल पूजा पत्नी विकास निवासी बसा टीकरी और सुनीता पत्नी छोटे लाल, आरती पुत्री छोटे लाल सीलमपुर दिल्ली हाल बंथला की रहने वाली है। मंगलवार को पूजा की ससुराल में शादी समारोह था। इसी दौरान उसका अपने पति से किसी बात को लेकर मामूली विवाद हो गया। इस पर पति ने उसकी पिटाई कर दी। जब पूजा की मां व बहन ने इसका विरोध किया तो युवक को गुस्सा आ गया और उसने तीनों मां-बेटियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। रात में ही तीनों को घर से बाहर निकाल दिया। छह माह का बच्चा भी छीन लिया। तीनों मां-बेटियां पूरी रात खुले आसमान के नीचे गुजारी। बुधवार की सुबह वे बागपत कोतवाली पहुंची और इस संबंध में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कहा जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed