फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अधिशासी अभियंता के सामने संगठन मंत्री से उलझे दलाल

अधिशासी अभियंता के सामने संगठन मंत्री से उलझे दलाल

Wed, 21 Jun 2017 12:08 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता के सामने संगठन मंत्री से उलझे दलाल
अधिशासी अभियंता के सामने संगठन मंत्री से उलझे दलाल
विज्ञापन


बड़ौत (बागपत)। कोताना रोड स्थित एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर सोमवार देर शाम कुछ दलाल सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए विद्युत मजदूर पंचायत के सगंठन मंत्री से उलझ गए। दलालों ने अधिशासी अभियंता के सामने संगठन मंत्री के साथ जमकर गाली-गलौज और हाथपाई का प्रयास किया। लेकिन अधिशासी अभियंता ने कुछ नहीं किया। सूचना पर पंचायत के काफी संख्या में पदाधिकारी मौके पर पहुंचे तो दलाल वहां से भाग निकला। इस मामले में जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में एकत्रित होकर हंगामा किया गया। एसई को घटनाक्रम की जानकारी दी गई। बाद में सभी कर्मचारी एसई के निर्देश पर कोतवाली पहुंचे और दलालों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
सोमवार देर शाम विद्युत मजदूर पंचायत के संगठन मंत्री आरिफ विभागीय कार्य में जुटे थे। तभी कार्यालय पर सक्रिय कुछ दलाल आए और नियमों के विरुद्ध कार्य करने को कहा। इस पर संगठन मंत्री ने मना कर दिया। इस पर दलाल संगठन मंत्री से उलझ गए और उनके साथ अधिशासी अभियंता अजय कुमार की मौजूदगी में जमकर गाली-गलौज करने लगे। इतना ही नहीं दलालों ने संगठन मंत्री के साथ हाथापाई का भी प्रयास किया। लेकिन अधिशासी अभियंता कुछ नहीं बोले। इसकी सूचना पर पंचायत के पदाधिकारियों में गुस्सा व्याप्त हो गया और काफी संख्या मेें पदाधिकारी जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर और जिला मंत्री सुरेंद्र तोमर के नेतृत्व में कार्यालय पर पहुंचे तो दलाल वहां से भाग निकले।
विज्ञापन

इस घटना को लेकर पदाधिकारियों ने हंगामा किया और इसकी जानकारी एसई बागपत रामवीर को देते हुए कार्रवाई न होने पर कार्य बहिष्कार कर सप्लाई ठप कर हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी। एसई ने अधिशासी अभियंता अजय कुमार को दलालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर का कहना था कि यदि जल्द ही दलालों पर अंकुश नहीं लगाया गया तो कार्य बहिष्कार कर आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। अधिशासी अभियंता अजय कुमार का कहना था कि कुछ दलाल कर्मचारी आरिफ से उलझ गए थे। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी जाएगी। एसई बागपत रामवीर सिंह का कहना है कि उपभोक्ताओं का उत्पीड़न और दलाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी दलालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। संगठन मंत्री आरिफ का कहना है कि कुछ दलालों ने उनके साथ गाली-गलौज एवं हाथापाई का प्रयास किया। हंगामा करने वालों में खलील अहमद, अमित, सुनील, राजीव, राहुल, संजीव तोमर, सुखदेव पंवार, वेदपाल, सतेद्र पवंार, प्रमोद, ग्यासूदीन, सुरेन्द्र तोमर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed