{"_id":"59418f9b4f1c1b64088b461a","slug":"201497468827-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे पर चालक और क्लीनर को बंधक बनाकर ट्रक लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाइवे पर चालक और क्लीनर को बंधक बनाकर ट्रक लूटा
Updated Thu, 15 Jun 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित खेकड़ा पाठशाला से थोड़ा आगे स्विफ्ट कार सवार बदमाशों ने ओवर टेक कर हथियारों के बल ट्रक चालक और क्लीनर को कब्जे में ले लिया। उनको बंधक बनाकर लधवाड़ी गांव के पास खेत में डालकर ट्रक लूटकर ले गए। कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।
दिल्ली के मौजपुर निवासी मोहित पुत्र प्रमोद के ट्रक (एचआर 55एक्स-6421) का चालक अरविंद और क्लीनर कुलदीप कुमार है। मंगलवार की रात में ट्रक गाजियाबाद के भोपुरा से हरियाणा के दादरी में भवन सामग्री लेने के लिए जा रहा था। ट्रक जैसे ही खेकड़ा पाठशाला से थोड़ा आगे बागपत की ओर चला, तभी पीछे से स्विफ्ट कार आई और ओवर टेक कर ट्रक को रुकवाया। कार सवार बदमाश ट्रक में चढ़ गए और अरविंद्र और कुलदीप को अपने कब्जे में ले लिया। हथियारों के बल पर उनसे 35 हजार रुपये नगद, दो मोबाइल लूट लिए। उनको अपनी गाड़ी में बैठा लिया और लधवाड़ी गांव के पास खेत में उनके हाथ-पैर बांधकर डालकर चले गए और उनका ट्रक भी ले गए। रात में करीब एक बजे दोनों अपने हाथ-पैर खोलने के बाद गुुफा बाबा मंदिर के पास स्थित ढाबा पर पहुंचे और वहां मौजूद लोगों को लूटपाट की वारदात की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सीओ श्वेताभ पांडेय और कोतवाली पुलिस पहुंची और वारदात स्थल की जांच पड़ताल की। ट्रक मालिक मोहित की तहरीर पर कोतवाली में लूटपाट का मुकदमा दर्ज हुआ। सीओ ने कहा बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही उनको पकड़कर केस का खुलासा कर दिया जाएगा।