{"_id":"593c4e4e4f1c1b184d8b4616","slug":"201497124430-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां के सामने बेटी से छेड़छाड़, हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां के सामने बेटी से छेड़छाड़, हमला
Updated Sun, 11 Jun 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
मां के सामने बेटी से छेड़छाड़, हमला
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में खेत में अपनी मां के साथ टमाटर तोड़ रही युवती के साथ पड़ोस के दो युवकों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उन पर हमला कर दिया। बाद में आरोपी भुगत लेने की धमकी देकर चले गए। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया उसकी पत्नी और बेटी खेत में टमाटर तोड़ रही थी। इसी दौरान पड़ोस के दो युवक खेत में पहुंचे और उसकी बेटी से छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसके साथ अश्लील हरकतें कीं। बेटी और पत्नी के विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। बाद में वह भी खेत में पहुंच गया, आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इससे वह भयभीत है। उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पीड़ित ने कोतवाली में आरोपी दीपक और काले के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाल ने बताया केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी।