{"_id":"59062ea24f1c1bcf3a4418ca","slug":"20-meters-away-from-the-shop-stolen-in-the-store","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी से बीस मीटर दूर दुकान में चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकी से बीस मीटर दूर दुकान में चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा
Updated Mon, 01 May 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा में पुलिस चौकी के समीप दुकान में चोरी के बाद व्यापारियोॆ से चोरी की जानकारी लेता पुलिसकर्मी ।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शनिवार की रात में चोरों ने पुलिस चौकी से 20 मीटर की दूरी पर व्यापारी की दुकान का दरवाजा तोड़ नगदी और कीमत का सामान चुराया। व्यापारियों ने कहा आए दिन शहर में चोर दुकानों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा शीघ्र चोर नहीं पकड़े तो आंदोलन होगा।
शनिवार की रात में पुलिस चौकी से महज बीस मीटर की दूरी पर बड़ा बाजार में व्यापारी राजू गुप्ता की दुकान का गेट तोड़कर चोरों ने गल्ले में रखे बीस हजार रुपये एवं पच्चीस हजार रुपये से अधिक कीमत के लाक, पेंट, मोबिल आयल आदि कीमती सामान चोरी कर ले गए।
रविवार की सुबह करीब आठ बजे राजू गुप्ता अपनी दुकान पर पहुंचे तो दुकान के अंदर सामान बिखरा देखकर दंग रह गए। दुकान में चोरी की सूचना पर व्यापारी एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद पीड़ित राजू गुप्ता के साथ व्यापारी थाने में पहुंचे और दुकान में चोरी होने की तहरीर दी।
विज्ञापन
व्यापारियों ने कहा नगर पुलिस चौकी पर कोई भी पुलिस कर्मी दिन एवं रात्रि में नहीं मिलता। चौकी सुनसान रहती है। उन्होंने कहा गश्त न होने के कारण चोर आए दिन शहर में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
एक सप्ताह में ही चोरों ने पुलिस चौकी के आस पास ही व्यापारी मुन्ना जैन की दुकान में दो बार, वेदप्रकाश जैन, सूर्यप्रकाश जैन, ओमप्रकाश जैन, मुंशी मार्केट में टेलर इदरीश, राज कुमार की जूतों की दुकान में दो बार, रोहित के जय दुर्गा फोटो स्टूडियो,रेलवे रोड सदाशिव शक्ति मंदिर में चोरी की घटनाओं को चोर अंजाम दे चुके हैं।
व्यापारियों ने कहा यदि चोरी की वारदातों को अविलंब खुलासा एवं बाजार में गश्त बढ़ाने के साथ ही पुलिस चौकी पर पुलिस तैनात नहीं की तो वह विरोध में सड़कों पर उतर जहां उग्र आंदोलन करेंगे, वही इसकी शिकायत लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री से भी की जाएगी।
नगर चौकी प्रभारी ने जल्द ही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने का आश्वासन दिया। इसमें खेकड़ा व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश बिंदल, राजेंद्र गुप्ता, विनय जैन, संदीप गुप्ता, विशेष जैन, जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष अजेश जैन, सचिन जैन, विकास जैन, अंकुश जैन, रमेश, लोकेश कुमार, अरुण जैन, संदीप गुप्ता, रमेश चंद जैन आदि रहे।