{"_id":"5cb23019bdec22147609fc78","slug":"191555181593-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में नैथला के अजय की हरियाणा में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में नैथला के अजय की हरियाणा में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। नैथला गांव निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति की हरियाणा के जिला सोनीपत के गढ़ मिरकपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शराब के ठेके पास खेत में शव पड़ा मिला। शराब पीकर मौत होने की आशंका जताई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो सकेेगा। ग्रामीण की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
नैथला गांव निवासी अजय उर्फ अज्जू (40) पुत्र रघु नंदन मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था। ग्राम प्रधान दिनेश ने बताया कि शुक्रवार को अजय घर से हरियाणा किसी काम से गया । शनिवार की सुबह हरियाणा पुलिस ने मोबाइल पर जानकारी दी कि यदि अजय का शव हरियाणा के जिला सोनीपत के गढ़ मिरकपुर में शराब के ठेके के पास खेत में पड़ा है। परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। शव ठेके से काफी देर खेत मेें मिला। उसके शरीर पर चोट के कुछ निशान भी मिले हैं। हरियाणा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हरियाणा पुलिस शराब पीकर मौत होने की आशंका जता रही है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। व्यक्ति की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि नैथला के व्यक्ति की यमुना नदी पार हरियाणा मेें मौत हुई है।