{"_id":"5c9d1ed6bdec2214130e6925","slug":"191553800918-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने चोरी की बाईक, लेपटाप, मोबाईलो के साथ दो युवको को किया गिरफतार।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने चोरी की बाईक, लेपटाप, मोबाईलो के साथ दो युवको को किया गिरफतार।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान ग्राम रटौल ढिकौली मार्ग पर खैला मोड़ के समीप बाइक सवार दो युवकों को चोरी की एक बाइक, लैपटाप व मोबाइलों के साथ गिरफ्तार किया।
लोकसभा चुनाव को लेकर एसपी के निर्देश के चलते पुलिस द्वारा चलाए जा रहे वांछित अपराधी इनामी अभियान के तहत बृहस्पतिवार सुबह थाना पुलिस ग्राम रटौल ढिकौली मार्ग पर खैला मोड़ के समीप वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस को देखकर बाइक सवार दो युवक वापस भागने का प्रयास करने लगे। थानाप्रभारी संजीव कुमार, एसएसआई रमेश सिद्धू, एचसीपी सेंसरपाल सिंह, गजेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह, अजीत सिंह ने घेराबंदी कर अभियुक्त नईम निवासी ग्राम रटौल थाना खेकड़ा, आस मोहम्मद निवासी ग्राम बुद्धबाजार लोनी गाजियाबाद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक सफेद रंग की फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की अपाचे बाइक, आस मोहम्मद से एक तमंचा देशी 315 बोर मय एक जिंदा कारतूस बरामद किया। तथा एक डेल कम्पनी लेपटॉप और चोरी के आठ मोबाइल बरामद किए। थानाप्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि आस मोहम्मद द्वारा मोबाइल फोन चोरी किए जाते थे जबकि नईम द्वारा मोबाईल फोन के ईएमआई नंबर बदले जाते थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ थाने में धारा 122, 25, 123, 420, 414 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों का चालान कर बागपत न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।