{"_id":"5c9689f1bdec22146c223d2d","slug":"191553369585-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्यप कॉलोनी में फांसी पर लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कश्यप कॉलोनी में फांसी पर लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। मेरठ रोड स्थित कश्यप कॉलोनी में महिला का शव फांसी पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने पति पर हत्या करने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका के भाई ने पति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी।
सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के महेशपुर चोपड़ा गांव निवासी सीमा पुत्री बालेश्वर की शादी 16 साल पहले पिंटू पुत्र सगवा निवासी कहरका हाल मेरठ रोड स्थित कश्यप कॉलोनी बागपत के साथ हुई। शनिवार की सुबह घर में सीमा का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने पति पर हत्या करने का आरोप लगाया। मृतक महिला के भाई यशपाल ने बताया कि सीमा की उसके पति ने फांसी लगाकर हत्या की। वह नशे का आदी है। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद रहता था। वह आए दिन उसके साथ मारपीट करता था। 15 दिन पहले पति ने सीमा का पैर तोड़ दिया । परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण उन्होंने महिला का इलाज कराया। शुक्रवार की रात में भी दंपती के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद पति घटना को अंजाम देकर भाग गया। उसने आरोपी पति के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।