फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   20 दिन बाद भी चुनाव दफ्तर में हुई चोरी का खुलासा नहीं कर पाई पुलिस

20 दिन बाद भी चुनाव दफ्तर में हुई चोरी का खुलासा नहीं कर पाई पुलिस

Sun, 24 Mar 2019 12:55 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
20 दिन बाद भी चुनाव दफ्तर में हुई चोरी का खुलासा नहीं कर पाई पुलिस
बागपत।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में स्थित चुनाव कार्यालय बीस दिन पूर्व हुई चोरी की घटना का पुलिस खुलासा नहीं कर पाई। एसपी ने क्राइम ब्रांच को घटना के खुलासे के लिए जांच सौंपी है। शनिवार को क्राइम ब्रांच टीम ने चुनाव कार्यालय पहुंचकर जांच की।

चार मार्च को कलक्ट्रेट स्थित चुनाव कार्यालय के ताले तोड़कर चोरी दो कंप्यूटर, 6 बैटरी, पांच इनर्वटर, स्टेपलाइजर समेत लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। चोरी गए दोनों कंप्यूटरों में चुनाव संबंधी महत्वपूर्ण डाटा था। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया । चोरी होने के बीस दिन बाद भी पुलिस खुलासा नहीं कर पाई। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने क्राइम ब्रांच टीम को घटना के खुलासे के निर्देश दिए हैं। शनिवार को क्राइम ब्रांच टीम ने चुनाव कार्यालय पहुंचकर जांच पड़ताल की। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार शर्मा से घटना की जानकारी ली। एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच टीम को लगाया गया है। कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे है। जल्दी ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed