{"_id":"5c097b93bdec22417c729044","slug":"191544125331-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाना पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाना पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप
Updated Fri, 07 Dec 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
बागपत। गौसपुर गांव में आठ दिन पहले चुनावी रंजिश को लेकर हुए झगड़े में घायल महिला की मौत के बाद सिंघावली अहीर थाना पुलिस पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। पीड़ित परिवार ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
ग्रामीणों ने एसपी शैलेश कुमार पांडेय को बताया कि सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव में 29 नवंबर को चुनावी रंजिश को लेकर मीर हसन पक्ष ने धारदार हथियारों से घर में घुसकर परिवार पर हमला किया । इसमें नौसारा पत्नी शेरजंग, हुसन जहां, शाहजहां, गुलनाज, शफी अली, दिलशाद घायल हो गए। एक दिसंबर को दिल्ली के अस्पताल में घायल नौसारा की मौत हो गई । एसपी के आदेश पर सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने मीरू उर्फ अमीर हसन, सद्दाम, कमल हसन, अनवार, मुशकरीन उर्फ मुसरो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। अयूब, अहमद अली, शफी अली, रियाजुद्दीन, मुबारिक, अरशद, हसन, गुल बहार, मीरा, शाहजहां शामिल रहे। उधर, गौसपुर की महिला नौसारा की गैर इरादतन हत्या के मामले में आरोपी अमीर हसन ने पुलिस को चकमा देकर सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।