फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पशु व्यापारी पर हमले में पांच पर केस दर्ज

पशु व्यापारी पर हमले में पांच पर केस दर्ज

Tue, 26 Jun 2018 12:52 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
पशु व्यापारी पर हमले में पांच पर केस दर्ज
बागपत।
विज्ञापन

मोहल्ला व्यापारियान में पशु व्यापारी पर जानलेवा हमले के मामले में पांच लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। आरोपी पक्ष ने पीड़ित पक्ष के लोगों को मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित परिवार मकान का ताला लगाकर कहीं चला गया है। घायल के चाचा ने एएसपी को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की मांग की।
रविवार को मोहल्ला व्यापारियान बागपत में पशु व्यापारी महराज पुत्र जब्बार पर कमेटी के 60 हजार रुपये के लेन-देन को लेकर पांच-छह लोगों ने जानलेवा हमला किया। उसके सिर में लोहे की छड़ मारकर गंभीर घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल से दिल्ली के लिए रेफर किया। इस मामले में घायल के चाचा नवाब ने व्यापारियान मोहल्ला निवासी आसिफ पुत्र ताहिर, हाजी शाहिद पुत्र अख्तर, जिसान पुत्र इकराम, ताहिर पुत्र हाजी अख्तर सहित पांच लोगों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। आरोपी खुले घूम रहे हैं। सोमवार को चाचा नवाब और बहाव को आरोपी पक्ष ने जान से मारने की धमकी दी। इससे पीड़ित परिवार में दहशत फैल गई है। परिवार घर पर ताला लगाकर कहीं चला गया है। चाचा ने एएसपी को प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की मांग की है। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बागपत। अहेड़ा गांव के जंगल में खेत में पानी चल रहे बीए के छात्र अंकित पुत्र तेजपाल को गोली मारकर घायल करने के मामले में पिता तेजपाल ने अरुण पुत्र दया राज, सुभाष पुत्र ओमप्रकाश, निक्की पुत्र सुभाष निवासी अहेड़ा सहित चार के खिलाफ कोतवाली मेें रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिशें दी, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed