फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हाईटेंशन का तार टूटकर बैल पर गिरा, मौत

हाईटेंशन का तार टूटकर बैल पर गिरा, मौत

Tue, 19 Jun 2018 01:04 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन का तार टूटकर बैल पर गिरा,  मौत
चांदीनगर (बागपत)। क्षेत्र के रटौल गांव में रविवार की रात में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर बैल पर गिर गया। करंट से उसकी मौत हो गई। बिजेन्द्र पाल ने बताया कि रविवार शाम वह अपने बैल को घर के बाहर बांधकर चला गया । रात में करीब दो बजे सड़क के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन का तार टूटकर बैल पर गिर गया। करंट की चपेट में आकर बैल ने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना डायल 100 पर दी। मौके पर लोग एकत्र हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिजलीघर से संपर्क करने के बाद लाइन को कटवाया। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी की। बताया लाइन जर्जर हो गई है, कई बार तारों को बदलवाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने पीड़ित को मुआवजा देने की मांग की। इसमें सहजाद, चांद, सुनील, मनोज प्रजापति, साबू, अरविंद, बलेश्वरी, नत्थो, कस्तूरी देवी आदि रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed