{"_id":"5aecb01e4f1c1b54098b80aa","slug":"191525461022-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान को पीटकर घायल किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान को पीटकर घायल किया
Updated Sat, 05 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
किसान को पीटकर घायल किया
दोघट। कस्बा टीकरी के जंगल में दो किसानों में मामूली बात को लेकर झगड़ा हो गया। तीन लोगों ने टीकरी निवासी किसान सतपाल को मारपीट कर घायल कर दिया। मामला दो गांवों से जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। टीकरी चेयरमैन सोमपाल राठी ने दोनों गांव के गणमान्य लोगों को बुलाकर समझौता करा दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष चितवन कुमार ने बताया कि थाने पर कोई तहरीर लेकर नहीं आया है। यदि तहरीर लेकर आता है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उधर, बामनौली गांव में मामूली कहासुनी हो लेकर पड़ौसी तीन-चार लोगों ने घर में घुसकर फैय्याज पुत्र बेंदू को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल ने थाने पर चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
बाइक फिसलने से युवक घायल
रमाला। बराल-छपरौली मार्ग पर सूप गांव के पास बाइक फिसलने से विनोद पुत्र देशपाल निवासी किशनपुर बराल घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।