{"_id":"5aea14a14f1c1ba0098b7ab3","slug":"191525290145-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक स्थल पर फेंके मृत मुर्गे के अवशेष, तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धार्मिक स्थल पर फेंके मृत मुर्गे के अवशेष, तनाव
Updated Thu, 03 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर (बागपत)।
ललियाना गांव में मंगलवार की रात में एक धार्मिक स्थल में मरे हुए मुर्गे के अवशेष फेंकने से तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया और लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।
ललियाना गांव में मंगलवार रात 10 बजे एक धार्मिक स्थल में किसी ने मरे हुए मुर्गे के अवशेष फेंक दिया, जिसे लेकर गांव में तनाव हो गया। लोगों ने मंदिर में पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष राजेश भारती पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझा कर शांत किया। ग्रामीणों ने कहा कि असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाडने के लिए यह काम किया है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और धार्मिक स्थल के पास मीट की दुकान को बंद कराया जाए। पुलिस ने आश्वासन दिया कि जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी राजेश भारती ने बताया कि धार्मिक स्थल के पास मीट की दुकान है। कोई कुत्ता मुर्गे के अवशेष को खींचकर ले आया था। मामला शांत कर दिया गया है।