{"_id":"5aea14974f1c1b350a8b7bd7","slug":"191525290135-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बगैर मान्यता के संचालित हो रहा था हॉस्टल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बगैर मान्यता के संचालित हो रहा था हॉस्टल
Updated Thu, 03 May 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। खेकड़ा स्थित एक स्कूल के हॉस्टल में कक्षा पांच के छात्र से कुकर्म के मामले में नया मोड़ आ गया है। स्कूल के पास हॉस्टल चलाने की अनुमति ही नहीं थी। बीएसए ने स्कूल और हॉस्टल का निरीक्षण किया। बीएसए ने कहा रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जा रही है।
खेकड़ा स्थित एक स्कूल के हॉस्टल में कक्षा पांच के छात्र के साथ दो किशोरों ने कुकर्म किया । बच्चे ने अपने घर गाजियाबाद जाकर मामले की जानकारी दी तो उसके पिता ने हॉस्टल में ही रह रहे तीन अन्य किशोरों पर मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दो आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर चालान किया। बुधवार को बीएसए योगराज सिंह टीम के साथ स्कूल पहुंचे। वहां पर उन्होंने विद्यालय के सभी अभिलेखों की जांच की। उन्होंने बताया कि स्कूल के पास हॉस्टल चलाने की मान्यता नहीं थी। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी जाएगी। वहीं हॉस्टल को बंद करने के लिए निर्देशित किया।
स्कूल प्रबंधन के खिलाफ हो कार्रवाई
बागपत। मेरी आवाज सुनो जन कल्याण समिति के सदस्य कलक्ट्रेट पहुंचे और एडीएम लोकपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा खेकड़ा के एक विद्यालय में मासूम के साथ कुकर्म के मामले में प्रबंधन की लापरवाही को दोषी ठहराया । समिति के संस्थापक अध्यक्ष आरडी शर्मा ने कहा कि सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान डॉ. संजीव त्यागी, नवनीत शर्मा, कशिश पाल, विक्रम भाटी, बबलू कौशिक, सतेंद्र मौर्य, हरपाल सिंह, नरेंद्र चौधरी, मुंतजिर चौधरी, राजेंद्र शर्मा, सलीम चौधरी, मन्नो शर्मा, सत्ते सिंह प्रधान और सुनील शर्मा मौजूद रहे।