{"_id":"5ab403524f1c1b91778b6e4c","slug":"191521746770-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के परिजनों का कोतवाली में हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी के परिजनों का कोतवाली में हंगामा
Updated Fri, 23 Mar 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कोतवाली क्षेत्र से अपहृत किशोरी का पुलिस सात दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा पाई । किशोरी की बरामदगी की मांग को लेकर परिजनों ने कोतवाली में हंगामा किया। इस दौरान उनकी पुलिस से नोंक झोंक हुई। पुलिस ने किशोरी को शीघ्र बरामद कराने का आश्वासन दिया।
कोतवाली क्षेत्र से 16 मार्च को एक युवक 15 वर्षीय किशोरी का बहला-फुसला कर अपहरण कर ले गया । परिजनों ने कोतवाली में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई । इस मामले में सात बीत जाने के बाद भी पुलिस किशोरी को बरामद नहीं कर सकी है। इससे नाराज किशोरी के परिजनों ने बृहस्पतिवार को कोतवाली में हंगामा किया। परिजनों ने कहा पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आरोपी पक्ष के लोगों से पूछताछ तक नहीं की जा रही है। जबकि आरोपी पक्ष के लोग फैसला न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित परिवार भयभीत है। उन्होंने कहा यदि शीघ्र किशोरी को बरामद नहीं किया तो वे उच्चाधिकारियों का घेराव करने को मजबूर होंगे। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने पीड़ित पक्ष के लोगों को आश्वासन दिया कि किशोरी की बरामद के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। शीघ्र ही उसे बरामद किया जाएगा।
दूसरी तरफ आरोपी पक्ष के शमीम ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि किशोरी पक्ष के लोग उससे रंजिश रखते हैं। उन्हें इस मामले में झूठा घसीटा जा रहा है। बृहस्पतिवार को भी उन्होंने घर पर आकर उसे जान से मारने की धमकी दी है। उसने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
किशोरी को ले गए दो युवक
बागपत। कोतवाली क्षेत्र से बुधवार को घर से सूट सिलाने बाजार गई 15 वर्षीय किशोरी को दो युवक बहला-फुसला कर ले गए। परिजनों दो युवकों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने किशोरी की बरामद के प्रयास शुरू कर दिए है।