{"_id":"5a26f25c4f1c1b001c8b70c5","slug":"191512501852-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमलावरों की धमकी से दहशत में परिवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हमलावरों की धमकी से दहशत में परिवार
Updated Wed, 06 Dec 2017 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। पूरणपुर नवादा गांव में जन्माष्टमी के आयोजित समारोह में किशोर को गोली मारने के मामले में पीड़ित परिजन एसपी दफ्तर पहुंचे। उन्होंने कहा केस के असली आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और धमकी दे रहे हैं। जबकि गलत नामजदगी होने के कारण तीन लोग निर्दोष जेल चले गए हैं। पीड़ितों ने एसपी से शिकायत की।
पूरणपुर नवादा गांव निवासी महिला राधा ने बताया 15 अगस्त को भगवान कृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान उसके बेटे विशेष को गोली मार दी। इससे विशेष गंभीर घायल हो गया। हमला करने वालों ने ही साजिश के तहत अपने विपक्षियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया । हालत में सुधार होने के बाद विशेष ने पूरी जानकारी दी। इस केस में पुलिस तीन लोगों को जेल भेज चुकी है। जो पूरी तरह से गलत है। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उनका अपने मकान से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है। उसने परिजनों और ग्रामीणों के साथ मंगलवार को एसपी जय प्रकाश से शिकायत की । इस मौके पर सुमन, अनुराधा, पूनम, रेखा आदि रही। एसपी जय प्रकाश ने उनको मामले की सहीं जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।