फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बाइक नहीं मिलती देख किया निकाह से इंकार

बाइक नहीं मिलती देख किया निकाह से इंकार

Tue, 28 Nov 2017 12:58 AM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
बाइक नहीं मिलती देख किया निकाह से इंकार
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

हिलवाड़ी गांव के एक व्यक्ति ने मेरठ जनपद के खिवाई गांव में अपनी बेटी का निकाह एक साल पहले तय किया था। अब लड़का पक्ष दहेज में बाइक की मांग करने लगा, लड़की पक्ष ने असमर्थता जताई तो लड़का पक्ष ने निकाह करने से साफ इनकार कर दिया।

लड़की पक्ष के काफी मनाने पर भी जब लड़का पक्ष निकाह के लिए राजी नहीं हुआ तो लड़की के पिता ने कोतवाली पहुंचकर लड़के और उसके पिता के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर में हिलवाड़ी गांव के इस्लाम ने बताया कि उसने एक साल पहले मेरठ जनपद के खिवाई गांव निवासी मोहसीन के साथ अपनी बेटी का निकाह तय किया था। अब जब उसने निकाह के लिए लाल चिट्ठी भेजने की बात कही तो लड़के पक्ष के लोगों ने उससे बाइक की मांग कर दी और कहा कि यदि बाइक दी गई तो ही रिश्ता मंजूर होगा। लड़की के पिता इस्लाम ने बताया कि जिस समय एक साल पहले निकाह तय किया था उस समय 31 हजार की नगदी, जेवरात आदि भी दिए गए थे। जो समान देना है वह भी तय किया था। इसमें बाइक तय नहीं थी। इस्लाम ने कोतवाली पहुंचकर लड़के व उसके पिता के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed