फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हप्पू की तलाश में कईं गांवों के जंगल खंगाले

हप्पू की तलाश में कईं गांवों के जंगल खंगाले

Sat, 30 Sep 2017 01:20 AM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
हप्पू की तलाश में कईं गांवों के जंगल खंगाले
हप्पू की तलाश में कईं गांवों के जंगल खंगाले
विज्ञापन


बड़ौत (बागपत)। बावली गांव का 50 हजार का इनामी अजित उर्फ हप्पू की तलाश में शुक्रवार को सीओ बड़ौत और रमाला के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस और पीएसी ने बावली एवं उससे जुड़े गांवों के जंगलों में चार घंटे तक तलाश की और जंगलों में तीन संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया है।
सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाहा एवं सीओ छपरौली आनंद कुमार पांडेय के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी बड़ौत हरेराम यादव, थानाध्यक्ष दोघट चितवन कुमार, थानाध्यक्ष रमाला के साथ पीएसी समेत काफी पुलिस बल ने चार घंटे तक बावली, कंडेरा, जिमाना-जिमानी, छछरपुर के जंगलों में हप्पू की तलाश की। जंगलों में नलकूपों और खेतों में काम कर रहें लोगों से भी पुलिस ने बातचीत की। वहीं बावली के बाबा मोहनदास के मंदिर में भी संघन चेकिंग की गई। यहां मौजूद एक व्यक्ति समेत तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। सीओ बड़ौत ने बताया कि हालांकि हप्पू का पता नहीं लग सका है। संदिग्ध रूप से हिरासत में लिये तीनों व्यक्तियों से कुछ अहम जानकारी मिल सकती है। इसलिये उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

बावली के जंगलों में शरण लिए है हप्पूृ
बड़ौत। अजित उर्फ हप्पू पुलिस के लिये सिरदर्द बनता जा रहा है। पुलिस न जाने कितनी बार जंगलों में उसकी तलाश के लिये खाक छान चुकी है और ड्रोन उड़ाकर भी उसका पता लगाने का प्रयास कर रही है। लेकिन अभी तक पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। सूत्रों की मानें तो हप्पू अभी भी बावली के जंगलों में शरण लिए है। लेकिन ज्यादातर ग्रामीण मुंह नहीं खोल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed