फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बागपत सांसद के गांव में अभी तक नहीं हुई ग्राम सचिव की नियुक्ति

बागपत सांसद के गांव में अभी तक नहीं हुई ग्राम सचिव की नियुक्ति

Mon, 19 Jun 2017 12:55 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
बागपत सांसद के गांव में अभी तक नहीं हुई ग्राम सचिव की नियुक्ति
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

जहां एक ओर केंद्र और प्रदेश सरकार गांव में विकास कार्यों पर जोर दे रही है, वहीं पिछले दो माह से सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह के पैतृक गांव बासौली मेें विकास कार्य ठप है। सीडीओ के संज्ञान मेें पूरा मामला आने के बाद भी ग्राम सचिव की तैनाती नहीं की। इससे ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है और वे आंदोलन का मन बना रहे हैं।
जिला प्रशासन की लापरवाही और सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह की अनदेखी का खामियाजा सांसद के पैतृक गांव बासौली के ग्रामीणों को भुगतान पड़ रहा है, क्योंकि गांव मेें पिछले दो माह से न तो ग्राम सचिव तैनात है और न ही विकास कार्य हो रहे हैं। इसको लेकर ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है। ग्राम प्रधान रीना और ग्राम प्रधान के पति कुलदीप ने कहा गांव में ग्राम सचिव की तैनाती न होने के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। तैनाती को लेकर लगातार जिला प्रशासन सहित बागपत सांसद से मांग की जा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश पनप रहा है।
विज्ञापन

उधर, ग्रामीणों ने कहा जब सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह के गांव में जिला प्रशासन को एक ग्राम सचिव की तैनाती करने में इतना समय लग रहा है, तो अन्य गांव में क्या विकास कार्य हो रहे होंगे, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है। उन्होंने सांसद द्वारा मामले की जानकारी होने के बाद भी अनदेखी करने पर रोष जताया और चेतावनी दी यदि जल्द ही ग्राम सचिव की तैनाती नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन शुरू करेंगे। इस संबंध में ग्राम प्रधान रीना ने कहा दो माह से गांव में कोई ग्राम सचिव तैनाती नहीं है। इससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इस संबंध मेें सीडीओ चांदनी सिंह ने कहा मामला संज्ञान में है। जल्द ही गांव में ग्राम सचिव की तैनाती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed