{"_id":"5945807d4f1c1bbd048b469e","slug":"191497727101-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराय में पशु कटान की सूचना पर छापा, पुलिस से नोकझोक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराय में पशु कटान की सूचना पर छापा, पुलिस से नोकझोक
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराय में पशु कटान की सूचना पर छापा, पुलिस से नोकझोंक
अमीनगर सराय (बागपत)। कस्बा के एक मकान में पशु कटान की सूचना पर पुलिस ने छापामारी की। वहां पुलिस को नाली में खून और पशु के अवशेष तो मिले, लेकिन मांस नहीं मिला। पुलिस को महिलाओं ने खूब खरी खोटी सुनाई। उनकी पुलिस से काफी नोकझोंक भी हुई। बाद में पुलिस लौट आई।
अमीनगर सराय कस्बा के एक मकान में पिछले कई दिन से पशु कटान होने की पुलिस को जानकारी मिल रही थी। इसी के आधार पर सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष तेजेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मकान में पहुंची। मकान के पहले से ही दरवाजे बंद थे। नाली में खून बह रहा था। पुलिस के आवाज लगाने के करीब 8-10 मिनट बाद दरवाजे खोले । पुलिस को मकान मेें मांस नहीं मिला। जानकारी करने पर मकान के लोगों ने कटान करने से इंकार कर दिया। इस दौरान उनकी पुलिस से काफी नोकझोंक भी हुई। बेवजह घर में छापामारी करने का आरोप लगाकर पुलिस को खरी-खोटी सुनाई। बाद में पुलिस वहां से खाली हाथ लौट गई। थानाध्यक्ष ने कहा पशु कटान होने की सूचना पर मकान में दबिश दी गई थी, लेकिन वहां पर कटान होता नहीं मिला।