फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सराय में पशु कटान की सूचना पर छापा, पुलिस से नोकझोक

सराय में पशु कटान की सूचना पर छापा, पुलिस से नोकझोक

Sun, 18 Jun 2017 12:48 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
सराय में पशु कटान की सूचना पर छापा, पुलिस से नोकझोक
सराय में पशु कटान की सूचना पर छापा, पुलिस से नोकझोंक
विज्ञापन

अमीनगर सराय (बागपत)। कस्बा के एक मकान में पशु कटान की सूचना पर पुलिस ने छापामारी की। वहां पुलिस को नाली में खून और पशु के अवशेष तो मिले, लेकिन मांस नहीं मिला। पुलिस को महिलाओं ने खूब खरी खोटी सुनाई। उनकी पुलिस से काफी नोकझोंक भी हुई। बाद में पुलिस लौट आई।

अमीनगर सराय कस्बा के एक मकान में पिछले कई दिन से पशु कटान होने की पुलिस को जानकारी मिल रही थी। इसी के आधार पर सिंघावली अहीर थानाध्यक्ष तेजेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मकान में पहुंची। मकान के पहले से ही दरवाजे बंद थे। नाली में खून बह रहा था। पुलिस के आवाज लगाने के करीब 8-10 मिनट बाद दरवाजे खोले । पुलिस को मकान मेें मांस नहीं मिला। जानकारी करने पर मकान के लोगों ने कटान करने से इंकार कर दिया। इस दौरान उनकी पुलिस से काफी नोकझोंक भी हुई। बेवजह घर में छापामारी करने का आरोप लगाकर पुलिस को खरी-खोटी सुनाई। बाद में पुलिस वहां से खाली हाथ लौट गई। थानाध्यक्ष ने कहा पशु कटान होने की सूचना पर मकान में दबिश दी गई थी, लेकिन वहां पर कटान होता नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed