फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुलिस ने मोबाइल लुटेरे को जेल भेजा

पुलिस ने मोबाइल लुटेरे को जेल भेजा

Thu, 21 Feb 2019 01:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने मोबाइल लुटेरे को जेल भेजा
बागपत। राष्ट्र वंदना चौक पर मंगलवार को काठा गांव निवासी कक्षा नौ की छात्रा से मोबाइल लूट के आरोपी अजहर पुत्र ताज मोहम्मद निवासी अग्रवाल मंडी टटीरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से लूटा गया मोबाइल बरामद किया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा।
विज्ञापन


दो बेटों पर पिता को पीटने का आरोप
बागपत। बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के सादिकपुर सिनौली गांव निवासी बबीता पत्नी धर्मपाल ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी शादी 2005 में हुई । उसके पति की पहली पत्नी की मौत हो गई थी। पहली पत्नी से दो बेटे हैं। दोनों बेटे आए दिन उसके व उसके पति के साथ मारपीट करते रहते हैं। आठ फरवरी को भी उन्होंने उसके पति की पिटाई की थी। दोनों बेटों से जान का खतरा बना हुआ है। उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


शिक्षकों की पेंशन और जीपीएफ समस्या का कराया समाधान
बागपत। माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शिक्षकों के तीखे तेवर को देखकर डीआईओएस दफ्तर ने सेवानिवृत्त शिक्षकों के पेंशन और जीपीएफ प्रकरण को उप शिक्षा निदेशक मेरठ दफ्तर भेजा। उन्होंने बताया कि पेंशन के सोहनवीर तामर, जगदेव सिंह, राजेंद्र सिंह, राकेश कुमार, सुरेश चंद, वीरेंद्र पाल, सुरेंद्र पाल, उषा, जीपीएफ के आजाद पाल, राजवीर सिंह, सुरेश, उर्वशी धामा, रामपाल सिंह, ओंकार दत्त, जयपाल राणा, राकेश वर्मा, आनंद शर्मा, अरुण बाला जैन, सोहन पाल सिंह, राजेंद्र कुमार, रामवीर मान, सोहन पाल तोमर के प्रकरणों का समाधान कराया। चेतावनी दी शिक्षकों को उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। मीडिया प्रभारी अजयराज, इंद्रपाल सिंह, पंकज शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed