फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ई रिकशा चालक की गोली मारकर हत्या

ई रिकशा चालक की गोली मारकर हत्या

Fri, 04 Jan 2019 12:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
ई रिकशा चालक की गोली मारकर हत्या
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बाइक सवार दो युवक तमंचों के बल पर मलकपुर रोड पर स्थित कांशीराम कॉलोनी के पास से एक ई रिकशा चालक को अगवा कर ले गए। बाद मेें कोताना और लुहारी गांव मार्ग पर ईट भट्ठे के पास चाकू और ईंट मारकर घायल किया। बाद उसके सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। युवक की हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध में मृतक के पिता ने तीन के खिलाफ कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।
मृतक मोहित उम्र 24 वर्ष पुत्र मुकेश कांशीराम कॉलोनी का रहने वाला है। वह स्कूल से बच्चों को ई रिकशा से लाता और ले जाता है। बृहस्पतिवार को सुबह करीब आठ बजे जब वह कॉलोनी से ई रिकशा लेकर कॉलोनी के लिए एक युवक को लेकर आया तो रास्ते में दो बाइक सवारों ने तमंचों के बल पर उसका अपहरण कर लिया। ई रिकशा में बैठे युवक ने परिजनों को अपहरण करने की सूचना दी। पिता ने अपहरण की तहरीर दी, लेकिन पुलिस इस घटना को झूठा बताकर गंभीरता से नहीं लिया। दोपहर बाद उसका शव कोताना-लुहारी मार्ग पर एक ईट भट्ठे के पास खाली खेत मेें पड़ा मिला। पुलिस के अनुसार युवक की ईट, चाकू और सिर में गोली मारकर हत्या की। इसकी सूचना पर परिजनों मेें कोहराम मच गया। इस संबंध मेें मृतक के मुकेश ने खड़की गांव के अजय, रवि और लच्छी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया करीब डेढ़ माह पूर्व खेड़की से एक युवती का अपहरण हुआ। उनके परिजनों का उसके बेटे मोहित पर शक था, 15-20 दिन पहले भी युवती के पिता ने कॉलोनी मेें आकर मोहित की पिटाई भी की थी। इसी को लेकर मोहित की हत्या की गई है। दूसरी तरफ सीओ रमानंद कुशवाहा ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तार के प्रयास किए जाए रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed