{"_id":"5c1014d4bdec22417a2ed6ec","slug":"181544557780-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकारी ग्राम प्रधान पर फायर झोंका, बाल-बाल बचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुकारी ग्राम प्रधान पर फायर झोंका, बाल-बाल बचे
Updated Wed, 12 Dec 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। बालैनी थाना क्षेत्र के मुकारी गांव के प्रधान संदीप शर्मा पर पांच दिन पहले छह लोगों ने तमंचे से फायर किया। गोली लगने से वह बाल-बाल बच गया। पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
मुकारी गांव के प्रधान संदीप शर्मा ने एसपी को बताया कि सात दिसंबर को वह खेत की जुताई कर रहा था। इसी दौरान गांव के ही छह लोग वहां आए और गाली गलौच करने लगे। धारदार हथियारों से मारने की कोशिश की और जान से मारने की नीयत से तमंचे से गोली चलाई, इसमें वह बाल-बाल बच गया। एक आरोपी गुंडा एक्ट में जिला बदर भी रह चुका है। शोर शराबा होने पर भीड़ लग गई। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। उसने बालैनी थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी ने निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।