{"_id":"5bedd387bdec2269704582cb","slug":"181542312839-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बस सीज, 21 हजार का जुर्माना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन बस सीज, 21 हजार का जुर्माना
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। यातायात माह और दिल्ली बस स्टैंड पर आए दिन लगने वाले जाम को देख एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इसमें 21 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया और तीन बसों को सीज किया।
दिल्ली बस स्टैंड पर एसडीएम आशीष कुमार, सीओ रामानंद कुशवाहा, एआरएम योगेंद्र पाल और कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार के नेतृत्व में सड़क पर खड़ी होने वाली बसों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया और 21 हजार रुपये का जुर्माना बस चालकों से वसूला। जुर्माना न देने वाली तीन बसों को सीज किया। इसके अलावा यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को पंपलेट बांटे, इसमें यातायात नियम की विस्तृत जानकारी दी। वहीं दिल्ली बस स्टैंड पर आए दिन लगने वाले जाम को देख रोडवेज बसों का संचालन बावली रोडवेज स्टैंड से करने के लिए निर्देशित किया। चेतावनी दी कि अगर कोई रोडवेज बस वहां से नहीं चलेगी तो उन बस चालकों के खिलाफ कार्रवाई होगी। एआरएम ने सभी रोडवेज चालकों को यह निर्देशित किया है। वहीं अन्य निजी बसों का भी संचालन उनके द्वारा अपने बस स्टैंड से किया जाए अन्यथा उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। इससे जाम की स्थिति से निजात मिल सकेगी। यह अभियान पूरे दिन चलाया। यदि जरूरत पड़ी तो यह अभियान आगे भी चलाया जाएगा।