फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कृषि यंत्र रिपेयरिंग मैकेनिक को गोली मारी, गंभीर

कृषि यंत्र रिपेयरिंग मैकेनिक को गोली मारी, गंभीर

Tue, 26 Jun 2018 01:08 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
कृषि यंत्र रिपेयरिंग मैकेनिक को गोली मारी, गंभीर
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

गांव में अमीनगर सराय मार्ग पर अपनी दुकान पर कार्य कर कृषि यंत्र रिपेयरिंग मैकेनिक को एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने गोली मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। घायल को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया।
बिनौली गांव निवासी मुकेश उर्फ टीटू पुत्र धर्म सिंह अमीनगर सराय मार्ग पर कृषि यंत्र रिपेयरिंग की दुकान चलाता है। वह हर रोज की तरह सोमवार की सुबह करीब छह बजे अपनी दुकान पर पहुँचा और दुकान खोलकर कार्य करने लगा। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन बदमाश आए, उन्होंने मारने की नीयत उस पर दो फायर झोंके । बाएं पैर में गोली के छर्रे लगने से वह गंभीर घायल हो गया। वारदात को अंजाम देकर बाइकर्स तमंचे लहराते हुये सराय की ओर भाग गए। सूचना पर पहुँची पुलिस और ग्रामीण घायल मुकेश को सीएचसी बिनौली ले गए, वहां के चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर किया। उसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर सीओ बड़ौत रामानंद कुशवाह ने भी मौके पर पहुंचे और वारदात की जानकारी ली। इस संबंध में थाना प्रभारी बिनौली अनुराग शर्मा ने बताया कि घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


बड़े भाई से अक्सर होता रहता है झगड़ा
बिनौली।
गोली लगने से घायल मुकेश उर्फ टीटू का अपने सगे बड़े भाई से कार्य को लेकर अक्सर झगड़ा होता रहता है। दोनों भाई बराबर बराबर में ही कृषि यंत्र की दुकान चलाते हैं। गोली लगने के बाद मुकेश कहा मेरे भाई ने ही मुझे गोली लगवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed