फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अफजाल गैंग ने रची थी गैंगरेप की झूठी साजिश

अफजाल गैंग ने रची थी गैंगरेप की झूठी साजिश

Sat, 05 May 2018 12:40 AM IST
Updated Sat, 05 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
अफजाल गैंग ने रची थी गैंगरेप की झूठी साजिश
अफजाल गैंग ने रची थी गैंगरेप की झूठी साजिश
विज्ञापन


बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गैंगरेप की झूठी कहानी निवाड़ा के हाजी अफजाल गैंग ने रची थी। पुलिस ने षडय़ंत्र में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इससे पहले भी इस गैंग ने भट्ठा कारोबारी से चार करोड़ रुपये हड़पने के लिए इसी तरह की योजना बनाई थी।
कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि गौरीपुर के मेडिकल स्टोर संचालक से 45 लाख रुपये एेंठने के लिए निवाड़ा गांव के हाजी अफजाल ने साथियों के साथ मिलकर उसे गैंगरेप में फंसाने की योजना बनाई थी। गैंग के सदस्य शौकत ने अपने साले जावेद को भी योजना में शामिल किया। जावेद ने मेरठ जनपद के सरधना कोतवाली क्षेत्र की महिला को रुपयों का लालच देकर हायर किया था। अफजाल ने महिला, शौकत व जावेद को आठ लाख रुपये देने की बात कही थी। महिला के जावेद से अवैध संबंध थे। 26 अप्रैल को महिला ने जावेद के साथ शारीरिक संबंध बनाए और इसके बाद वह योजना के मुताबिक नशे की गोलियां खाकर मेडिकल स्टोर संचालक के घर पहुंच गई। इसके बाद उसने मेडिकल स्टोर संचालक समेत तीन लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगा दिया था। इस मामले में महिला व जावेद के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जा चुके हैं। दोनों ने अपने बयान में गैंगरेप को झूठा बताया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि इससे पहले भी हाजी अफजाल गैंग खेकड़ा के भट्ठा कारोबारी राजेश गुप्ता के साथ इस तरह की घटना कर चुका है। 2014 में अफजाल ने देवबंद से एक महिला को 60 हजार रुपये में हायर करके भट्ठा करोबारी पर बलात्कार का झूठा मुकदमा दर्ज कराया था। वह भट्ठा कारोबारी से चार करोड़ रुपये एेंठने की फिराक में था। इस मामले में भी पुलिस ने एफआर लगाई थी। अब पुलिस षडय़ंत्र में शामिल अफजाल, जावेद व शौकत के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
कार्रवाई नहीं हुई तो गैंग के हौंसले हो जाएंगे बुलंद
बागपत। गैंगरेप का षडय़ंत्र रचने वालों के खिलाफ यदि पुलिस ने इस बार भी कोई कार्रवाई नहीं की तो अफजाल गैंग के हौंसले बुलंद हो जाएंगे और फिर से वह किसी कारोबारी को निशाना बनाएगा। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि महिला समेत षडयंत्र में शामिल सभी लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed