{"_id":"5ab2b4ae4f1c1bae758b6c7e","slug":"181521661102-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हप्पू ने लूंब के जंगल से बरामद कराई पिस्टल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हप्पू ने लूंब के जंगल से बरामद कराई पिस्टल
Updated Thu, 22 Mar 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली (बागपत)।
एक लाख के इनामी रहे अजीत उर्फ हप्पू को पुलिस ने आठ घंटे के रिमांड पर लेकर पूछताछ की और उसकी निशानदेही पर लूंब गांव के जंगल से प्रमोद राठी हत्याकांड में प्रयुक्त पिस्टल बरामद की है। हप्पू ने पुलिस को कई अहम जानकारी दी।
छपरौली थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने हप्पू से पूछताछ के बाद बताया है कि एक लाख के इनामी रहे प्रमोद राठी गांगनौली की हत्या करना हप्पू ने स्वीकार कर लिया है। उसने पुलिस को बताया है कि उसे शक हो गया था कि प्रमोद राठी उसकी हत्या कर सकता है, इसलिए उसने अपने साथी परमवीर के साथ मिलकर लूंब गांव के जंगल में प्रमोद को धोखे से ले जाकर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हप्पू की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त की नौ एमएम की पिस्टल लूंब गांव के जंगल से बरामद की है। पुलिस ने बुधवार की शाम हप्पू को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा।