फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   फैक्ट्री मालिक के साथ हाथापाई

फैक्ट्री मालिक के साथ हाथापाई

Fri, 09 Mar 2018 01:08 AM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
फैक्ट्री मालिक के साथ हाथापाई
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। मंडी समिति के एक कर्मचारी की औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री मालिक के साथ हाथापाई हो गई। पीड़ित उद्यमी राजूल गोयल ने बताया उसकी मसाले बनाने की फैक्ट्री है। उन्होंने बताया कि मंडी समिति से उनका कुछ भी लेना देना नहीं है। इसके बाद भी फैक्ट्री में मंडी समिति का एक कर्मचारी आकर परेशान कर रहा है। बृहस्पतिवार को मंडी समिति के एक कर्मी ने उनके साथ नोकझोंक की। इस दौरान मारपीट तक की नौबत आ गई। फैक्ट्री स्टाफ के एकत्र होने पर संबंधित कर्मी भाग गया। बाद में पीड़ित ने पुलिस चौकी पहुंचकर मामले की जानकारी दी। उसने बताया कि इसकी शिकायत उद्योग बंधुओं की बैठक में डीएम ऋषिरेंद्र कुमार से की जाएगी। इस संबंध में वाणिज्य विभाग के अधिकारियों को भी अवगत करा दिया है। इस घटना से क्षेत्र के उद्यमियों और व्यापारियों में मंडी समिति के प्रति आक्रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed