फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा के लिए 35 विद्यालयों का चयन

अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा के लिए 35 विद्यालयों का चयन

Thu, 08 Feb 2018 01:24 AM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा के लिए 35 विद्यालयों का चयन
बागपत। ब्लॉक क्षेत्र के पांच-पांच विद्यालयों में दी जाने वाली अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा के लिए बीएसए योगराज सिंह ने विद्यालयों का चयन करा लिया है। जल्द शिक्षकों की भर्ती करने की प्रक्रिया को पूरा करा लिया जाएगा। नए शैक्षिक सत्र पर विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा दी जानी शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन

जिला स्तर पर पांच-पांच विद्यालय नगरीय क्षेत्रों में चयन के निर्देशित किया है। बीएसए योगराज सिंह ने उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव के निर्देश पर विद्यालयों का चयन कर लिया है। उन्होंने बताया कि सभी ब्लॉक क्षेत्रों से विद्यालयों की सूची तैयार कर ली गई है। इन विद्यालयों में सभी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। नए शैक्षिक सत्र में पढ़ाई शुरू हो जाएगी। शिक्षकों से आवेदन लिए जाएंगे। परीक्षा कराने के बाद उन्हें तैनाती दी जाएगी। इसके लिए प्रचार-प्रसार कराया जाएगा। अभिभावकों को अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में पढ़ाने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन


इन विद्यालयों में होगी अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई
बागपत ब्लॉक में प्राथमिक विद्यालय नंबर एक, प्राथमिक विद्यालय खेड़की, विद्यालय नंबर-दो गौरीपुर, विद्यालय नंबर एक सिसाना, विद्यालय नंबर दो पावला, बिनौली ब्लॉक का प्राथमिक विद्यालय कैड़वा, बिनौली, दोघट, दाहा, भड़ल का प्राथमिक विद्यालय नंबर एक, छपरौली ब्लॉक का आदर्श नंगला, ककौर कला, रठौड़ा, सिलाना, तुगाना के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो, पिलाना ब्लॉक के ढिकौली, चमरावल नंबर दो, सिंघावली अहीर का विद्यालय नंबर तीन, प्राथमिक विद्यालय हरिया खेड़ा, विद्यालय नंबर दो हिसावदा, बड़ौत ब्लॉक का बावली, जौहड़ी, लोहड्ड़ा विद्यालय नंबर एक, हिलवाड़ी विद्यालय नंबर दो, प्राथमिक विद्यालय चौबली, खेकड़ा ब्लॉक के गौना, हसनपुर मसूरी का प्राथमिक विद्यालय, काठा का विद्यालय नंबर दो, खेकड़ा का नंबर पांच, रटौल का नंबर एक, बड़ौत नगर में प्राचीन नगर क्षेत्र बड़ौत, शिशु शिक्षालय नगर, नवीन डॉ. राममोहर लोहिया आवास कालौनी, कमला नेहरू नगर, बाल विद्या मंदिर नगर का चयन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed