{"_id":"5a5bb0374f1c1b72268b46e4","slug":"181515958327-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी पति ने महिला को दिया तीन तलाक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराबी पति ने महिला को दिया तीन तलाक
Updated Mon, 15 Jan 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
पति को शराब पीने से रोकने पर क्षुब्ध होकर पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारपीट कर तीन तलाक दे दिया और घर से भगा दिया। मायके पहुंचकर महिला ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने कोतवाली में इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई।
अफसाना पुत्री गफ्फूर महावतपुर बावली गांव की रहने वाली है। उसका निकाह 10 साल पहले बिलंदपुर खेड़ी थाना गन्नौर जिला सोनीपत, हरियाणा के शौकीन पुत्र सत्तार के साथ हुआ । अब उसके दो बच्चे भी हैं। उसका पति शराब पीता है। निकाह के कुछ साल बाद से ही शराब पीने को लेकर अफसाना का अपने पति से मन मुटाव रहने लगा , लेकिन वह बाज नहीं आ रहा है। इतना ही नहीं उसका भाई और उसके मां-बाप भी उसी का पक्ष लेते हैं। दो दिन पहले जब शौकीन घर शराब पीकर आया तो उसकी पत्नी अफसाना ने उसे बुरा भला कहा तो इस पर पति ने अफसाना को पीट कर तीन तलाक दे डाला और बच्चों सहित घर से भगा दिया। किसी तरह बच्चों को लेकर अफसाना अपने मायके महावतपुर बावली पहुंची और अपने परिजनों को सारी घटना बताई। इसके परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और अफसाना के भाई शहजाद ने पति, सास, ससुर, देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।