फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बड़ा बाजार में पुलिस के सामने से भागे चोर

बड़ा बाजार में पुलिस के सामने से भागे चोर

Fri, 08 Dec 2017 01:02 AM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
बड़ा बाजार में पुलिस के सामने से भागे चोर
बागपत। शहर के बड़ा बाजार में स्थित एक दुकान से चोरों ने कुंबल लगाकर चोरी करने का प्रयास किया। पड़ोसी की सजगता से पुलिस और दुकानदार वहां पर पहुंच गए। चोर उनको देख फरार हो गए। पुलिसकर्मियों ने उनको पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

बागपत के ठाकुरद्वारा मोहल्ला निवासी विनोद गुप्ता खाद्य पदार्थ के थोक विक्रेता हैं। उनकी बड़ा बाजार में मैसर्स विनोद ट्रेडर्स के नाम से दुकान है। विनोद के मुताबिक बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे दुकान बंद करके घर पर चले गए । रात में करीब एक बजे दुकान के पड़ोसी ज्वैलर्स कमल वर्मा ने फोन द्वारा जानकारी दी कि उनकी दुकान से कुछ आवाज आ रही है। वह परिजनों के साथ दुकान पर आने लगे। रास्ते में ड्यूटी कर रहे दो पुलिसकर्मियों को साथ लेकर दुकान पर पहुंचे। दुकान के पीछे तीन-चार लोग दीवार में कुंबल कर रहे थे, जो उनको देखकर हथियारों से आतंकित कर फरार हो गए। पुलिस ने उनको पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने चोरों के कुंबल करने के औजार कब्जे में ले लिए। बृहस्पतिवार को व्यापारी कोतवाली पहुंचे। उन्होंने मुकदमा दर्ज कर चोरों को पकडने की मांग की है। इस मौके पर सुरेंद्र वर्मा, जगमाल सिंह,राजीव गुप्ता, विनोद, शिवम, महेश आर्य मौजूद रहे। कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधु का कहना है कि चोरों का पता लगाने का प्रयास किए जा रहा है।
विज्ञापन


रटौल में दो ट्रांसफार्मर से कीमती सामान चोरी
चांदीनगर (बागपत)। रटौल गांव के प्रधान डॉक्टर जाकिर हसन की ट्यूबवेल के पास रखे ट्रांसफार्मर से चोरों ने बुधवार रात सामान चोरी कर लिया। इसके अलावा भैड़ापुर निवासी किसान मित्रपाल के नलकूप के पार रखे ट्रांसफार्मर से भी चोरों ने सामान चोरी किया। बृहस्पतिवार सुबह किसान खेत में पहुंचे तो उनको इसका पता चला। घटना की ऊर्जा निगम को जानकारी दी। अधिकारियों ने जांच पड़ताल की। बाद में घटना की रटौल चौकी पर शिकायत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed