फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, मारपीट

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, मारपीट

Wed, 29 Nov 2017 01:02 AM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, मारपीट
बागपत। शहर के एक मोहल्ले में घर में घुसकर महिला के साथ युवक ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर महिला की सास और ससुर के साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीछा कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पीड़ित महिला के ससुर ने पुलिस को बताया सोमवार की रात में परिवार के सदस्य मकान में सो रहे थे। रात में करीब ढाई बजे दिल्ली के लक्ष्मीनगर निवासी एक युवक मकान में घुसा। आरोपी उसकी पुत्रवधू के कमरे में पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा। पुत्रवधू के शोर मचाने पर वह और उसकी पत्नी कमरे में पहुंचे तो आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। इससे वह और उसकी पत्नी घायल हो गए। शोर शराबा सुनकर मोहल्ले के लोग भी इकट्ठे हो गए। उनको देखकर आरोपी युवक धमकी देकर भाग गया। घटना की पुलिस को सूचना दी । पुलिस ने पीछा करके आरोपी युवक को पकड़ लिया। कोतवाली में आरोपी योगेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया । एसएसआई धर्मेंद्र सिंध संधु ने कहा रेप के आरोपी योगेश को गिरफ्तार किया। उधर, योगेश से प्रेम विवाह करने वाली महिला नाजरीन ने कहा उसके पहले पति की पत्नी ने उसके पति पर रेप के प्रयास का आरोप लगाया है। जो पूरी तरह से गलत है। उसके पति को साजिश के तहत फंसाया है। उसके पति तो बच्चों को लेने के लिए आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed