{"_id":"5a1c693e4f1c1bca678be296","slug":"181511811390-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रटौल में दवाई छिड़ककर गोभी की फसल की बर्बाद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रटौल में दवाई छिड़ककर गोभी की फसल की बर्बाद
Updated Tue, 28 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। रटौल में एक व्यक्ति की गोभी की फसल पर असामाजिक तत्वों ने जहरीली दवा का छिड़काव कर दिया। इससे फसल बर्बाद हो गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई।
रटौल गांव निवासी रहीसुद्दीन ने ठेके पर एक किसान से पांच बीघा जमीन लेकर गोभी की फसल की बुआई की थी। फसल तैयार हो गई । वह तीन दिन पहले रिश्तेदारी में बाहर चला गया । वह रिश्तेदारी से लौटने के बाद सोमवार सुबह खेत में पहुंचा तो फसल सुखी हुई मिली। पीड़ित ने कहा किसी असामाजिक तत्व ने गोभी की फसल पर जहरीली दवा का छिड़काव किया है। इस कारण फसल नष्ट हुई है। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर गोभी की फसल पर दवा का छिड़काव करने वाले के खिलाफ करने और फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।