{"_id":"59cea3d24f1c1bc1538b502f","slug":"181506714578-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने पशु चोर को पकड़कर धुना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीणों ने पशु चोर को पकड़कर धुना
Updated Sat, 30 Sep 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों ने पशु चोर पकड़कर धुना
बिनौली। थाना क्षेत्र के शाहपुर बाणगंगा गांव मेें पूर्व प्रधान के घेर में घुसकर पशु चोरी कर रहे एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर पीटा। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया।
शाहपुर बाणगंगा गांव मेें बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे पूर्व प्रधान धर्म गिरी के घेर मेें तीन चार अज्ञात चोर घुस गए। इनमें से एक ने वहां बंधी भैंस खोल ली। लेकिन घेर से बाहर निकलते ही वहां से सो रहे ग्राम प्रधान के पुत्र योगेश की आंख खुल गई तो उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर लोग उधर दौड़े तो चोर भागने लगे। लेकिन ग्रामीणों ने एक चोर को दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई की। आरोपी ने खुद को भोला झाल निवासी रमजानी बताया। थानाध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय ने बताया कि जल्द ही अन्य चोरों को भी पकड़ लिया जाएगा।