फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   अमरपाल उर्फ काला के हत्यारोपी का कोर्ट में सरेंडर

अमरपाल उर्फ काला के हत्यारोपी का कोर्ट में सरेंडर

Fri, 01 Sep 2017 01:32 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
अमरपाल उर्फ काला के हत्यारोपी का कोर्ट में सरेंडर
रमाला (बागपत)। गोली मारकर युवक अमरपाल उर्फ काला की हत्या कर शव को बिटौरे में जलाने के आरोपी विशु ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन

किरठल गांव के अमरपाल उर्फ काला छह जुलाई को रहस्यमय ढंग से लापता हो गया । पुलिस ने दो सप्ताह पहले सिनौली गांव के मांगेराम को गिरफ्तार किया । पूछताछ करने पर आरोपी मांगेराम ने बताया उसने अपने परिजनों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर अमरपाल की हत्या की। पहले उसको बहाने से अपने साथ ले गए । बाद में उसकी गोली मारकर हत्या की। उसके बाद शव को बिटौरे में रखकर जलाया। इस मामले में अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं। इनमें से एक आरोपी विशु निवासी बड़ौत ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। रमाला थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने कहा पुलिस दबाव के चलते आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया।

हरियाणा से आने वाले ओवरलोड
वाहनों पर कसा जाएगा शिकंजा
बागपत। हरियाणा से आने वाले ओवरलोड वाहनों पर परिवहन विभाग ने शिकंजा कसने की कार्रवाई शुरू कर दी। अफसरों ने कहा अभियान चलाकर उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। सोनीपत के जिलाधिकारी को भी चिट्ठी लिखी गई है। प्रशासन को शिकायत की कि हरियाणा से अधिकतर रेत के ओवरलोड वाहन निवाड़ा से एंट्री कर रहे हैं।
विज्ञापन

सोनीपत-बहालगढ़ के रास्ते बड़ी संख्या में ओवरलोड वाहन जनपद में प्रवेश कर रहे हैं। इससे सड़क खराब हो रही है और हादसे के हो रहे हैं। बागपत की ट्रक यूनियन ने भी इसके खिलाफ अफसरों से शिकायत की। इस पर सख्ती दिखाकर परिवहन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी। एआटीओ आरपी मिश्रा ने बताया हरियाणा से आने वाले ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में सोनीपत के जिलाधिकारी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चमरावल का किशोर लापता
बागपत। चमरावल गांव का किशोर कुणाल त्यागी (14) अपने साथी के साथ रेलवे स्टेशन पर गया था। रास्ते में कुणाल रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। परिजनों ने चांदीनगर थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed