{"_id":"5990a9ab4f1c1be6558b46d3","slug":"181502652843-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरें बाजार में जीजा-सालें में जूतम-पैजर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भरें बाजार में जीजा-सालें में जूतम-पैजर
Updated Mon, 14 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीच बाजार में जीजा साले में मारपीट
बड़ौत (बागपत)। मेरठ जनपद के हर्रा निवासी रहीसू पुत्र हकीमूदीन पशु व्यापारी है। रविवार को वह पशु पैंठ में आया था। वहां से पट्टी चौधरान व सर्कुलर रोड पर जब अपने साले वकीलू पुत्र इकराम के यहां जा रहा था तो वकीलू रास्ते में मिल गया। आरोप है कि वकीलू उसके 70 हजार रुपये छीनकर भागने लगा। रहीसू ने वकीलू को पकड़ लिया। दोनों जीजा-साले में जमकर मारपीट हुई, जिससे दोनों घायल हो गए। वकीलू का आरोप है उस पर धारदार हथियारों से हमला किया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को कोतवाली ले आई। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने उन्हें सीएचसी पर भर्ती कराया है। कोतवाली प्रभारी हरे राम यादव का कहना है कि अभी तक जांच में मारपीट का मामला आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।