फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आरोपी सास को गिरफ्तार नहीं कर पाई है पुलिस

आरोपी सास को गिरफ्तार नहीं कर पाई है पुलिस

Wed, 05 Jul 2017 12:51 AM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
आरोपी सास को गिरफ्तार नहीं कर पाई है पुलिस
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

किदवई नगर बड़ौत में एक महिला को दहेज की मांग पूरी न होने पर 5 मई की देर रात मिट्टी का तेल छिड़ककर जलाकर मार दिया गया था। इस संबंध में महिला के भाई ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ससुर व पति को जेल भेज चुकी है, जबकि हत्या में शामिल सास अभी फरार चल रही है।

प्रियंका (27 वर्ष) पुत्री स्व. रविंद्र निवासी जिवाना गुलियान बिनौली की रहने वाली थी। उसकी शादी 27 जून 2011 में बड़ौत किदवई नगर निवासी विकास पुत्र सुभाष के साथ हुई थी। दहेज की मांग पूरी न होने पर पांच मई को उसके पति विकास, ससुर सुभाष, सास नरेश ने उसे कमरे में बंद कर घोर यातनाएं दी और मिट्टी का तेल छिड़ककर जला दिया था। मेरठ के एक अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। मृतका के भाई विपिन ने पति, सास, ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस पति विकास व ससुर सुभाष को जेल भेज चुकी है, लेकिन आरोपी सास को अभी तक नहीं पकड़ पाई है। एसएसआई हेमेंद्र सिंह बालियान का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed