{"_id":"594580794f1c1bbd048b469b","slug":"181497727097-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरों के न पकड़े जाने पर ढ़िकाना के लोग भड़के","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लुटेरों के न पकड़े जाने पर ढ़िकाना के लोग भड़के
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुटेरों के न पकड़े जाने पर ढ़िकाना के लोग भड़के
बागपत। दूध व्यापारी सुखपाल सिंह से दो दिन पहले जौनमाना के पास 1.20 लाख रुपये की लूट की घटना में शामिल फरार दो बदमाशों की गिरफ्तार न होने पर ढ़िकाना के लोग भड़क गए। उन्होंने शुक्रवार को एसपी दफ्तर में प्रदर्शन कर एएसपी से कार्रवाई की मांग की।
ढ़िकाना गांव के दूध व्यापारी सुखपाल सिंह 15 जून को बड़ौत पीएनबी से 1.20 लाख रुपये निकालकर बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। जौनमाना गांव के पास दो बाइक सवार चार बदमाशों ने लूटपाट की थी। विरोध करने पर गोली मारकर भाग गए थे। ग्रामीणों ने पीछा कर शाहपुर बड़ौली और बड़का के जंगल से एक बदमाश को पकड़कर पुलिस को सौंपा। पुलिस ने ग्रामीणों द्वारा पकड़े आरोपी पिंटू निवासी बड़ौली को ही जेल भेजा। उसके दो साथियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया और न ही लूटी रकम बरामद की। उन्होंने फरार बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की। इसमें संजीव, ब्रह्म पाल, बलराज, सहदेव, हरेंद्र, आजाद, नरेंद्र अशोक, सचिन आदि रहे। दूसरी तरफ एएसपी अजय कुमार सिंह ने कहा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार पुलिस को लुटेरों की लोकेशन दिल्ली में मिली है। पुलिस की एक टीम दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। अफसरों का दावा है कि जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।