फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हमीदाबाद के पूर्व प्रधान को मिली फोन पर धमकी

हमीदाबाद के पूर्व प्रधान को मिली फोन पर धमकी

Sun, 18 Jun 2017 12:48 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
हमीदाबाद के पूर्व प्रधान को मिली फोन पर धमकी
हमीदाबाद के पूर्व प्रधान को मिली फोन पर धमकी
विज्ञापन

बागपत। हमीदाबाद उर्फ नया गांव के पूर्व प्रधान मुकेश शर्मा को फोन पर जान से मारने की धमकी मिल रही है। इससे पूरा परिवार भयभीत है। घटना की पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस सर्विलांस से पता चला कि कॉल उत्तराखंड के अल्मोड़ा से आ रही है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

पूर्व प्रधान मुकेश शर्मा ने शनिवार सुबह सीओ को दी तहरीर में बताया कि उनके मोबाइल पर पिछले तीन दिन से रात को अज्ञात नंबर से फोन आता है। आरोपी उनके साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देता है। आग्रह करने के बाद भी आरोपी ने फोन करना बंद नहीं किया। आरोपी हर बार धमकी देता है। इससे उसे अपनी जान का खतरा बना हुआ है। उसने अपनी सुरक्षा और आरोपी का पता लगाकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ श्वेताभ पांडेय का कहना है कि पुलिस सर्विलांस से पता चला कि कॉल अल्मोड़ा से आ रही है। वहां की आईडी का ही फोन नंबर है। मामले की जांच की जा रही है, उसी के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed