{"_id":"59418f9c4f1c1b83118b45af","slug":"181497468828-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल से आने पर फोन पर धमकी दे रहे पति के हत्यारोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल से आने पर फोन पर धमकी दे रहे पति के हत्यारोपी
Updated Thu, 15 Jun 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
बागपत। जेल से जमानत पर आने के बाद हत्यारोपियों ने पीड़ित परिवार पर केस में समझौते का दबाव बनाना शुुरू कर दिया है। पीड़ितों को फोन करके जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने एएसपी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई।
हरिया खेड़ा गांव की महिला पुष्पा ने बताया 31 जनवरी 2017 को उनके पति कप्तान की घर से बुलाकर हत्या कर दी गई थी। बालैनी थाने में मुकदमा दर्ज कराया । वारदात में शामिल तीन लोग जेल गए थे। आरोपी फिलहाल जमानत पर आए हुए हैं। 11 जून 2017 की देर रात्रि में उसके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया। जो उनके पति के हत्यारोपी का था। आरोपी ने केस में समझौते का दबाव बनाया। धमकी दी यदि बात नहीं मानी को उसकी और उसके बच्चों की हत्या कर दी जाएगी। तभी से आरोपी लगातार फोन कर रहे हैं और धमकी दे रहे हैं। इससे उनका अपने मकान से बाहर निकला भी मुश्किल हो गया है। पीड़ित ने एसपी दफ्तर में पहुंचकर एएसपी से शिकायत की है। एएसपी अजय कुमार सिंह ने बालैनी पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।