फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   ग्याहर हजारी पीर के पास बाईक सवार दो दोस्तों को वाहन ने कुचला, मौत

ग्याहर हजारी पीर के पास बाईक सवार दो दोस्तों को वाहन ने कुचला, मौत

Sat, 10 Jun 2017 01:48 AM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
ग्याहर हजारी पीर के पास बाईक सवार दो दोस्तों को वाहन ने कुचला, मौत
बड़ौत।
विज्ञापन

अमीनगर सराय बड़ौत मार्ग पर शुक्रवार की तड़के बाइक से रेलवे स्टेशन आ रहे दोस्तों को ग्यारह हजारी पीर के पास किसी वाहन ने कुचल दिया, इससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मृतक ब्रजमोहन उम्र 65 वर्ष पुत्र दीनदयाल निवासी गांधी और देवेंद्र उम्र 45 वर्ष पुत्र देशपाल बिचपुड़ी गांव का रहने वाला है। शुक्रवार को दोनों बाइक पर सवार होकर हरिद्वार नहाने के लिए अजमेर एक्सप्रेस पकड़ने के लिए बड़ौत रेलवे स्टेशन आ रहे थे। जब वे तड़के साढ़े चार बजे बड़ौत में अमीनगर सराय मार्ग पर ग्यारह हजारी पीर के नजदीक पहुंचे तो उन्हें कोई वाहन टक्कर मारकर भाग गया और वे वाहन से घिसटते हुए काफी दूर तक चले गए। उनकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर सीओ कर्मवीर सिंह मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध में ब्रजमोहन के चचेरे भाई प्रदीप पुत्र श्रीचंद ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed