{"_id":"5c60808fbdec224c0b489884","slug":"171549828239-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर कैंटर चालकों में मारपीट, तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गौरीपुर मोड़ के पास साइड लगने को लेकर दो कैंटर चालकों में मारपीट हुई। एक कैंटर में तोड़फोड़ कर शीशे तोड़ दिए। हाईवे पर दोनों ने खूब हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। बाद में दोनों का शांति भंग के आरोपी में चालान किया।
विज्ञापन
सिसाना गांव निवासी प्रवीण शनिवार की रात में कैंटर में चौकर लेकर नरेला दिल्ली से बागपत आ रहा था। सोनीपत-बागपत मार्ग पर यमुना नदी पुल के पास पहुंचा तो आगे चल रहे दूसरे कैंटर ने उसे साइड मार दी। उससे उसके कैंटर का शीश टूट गया। उसने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर गौरीपुर मोड़ के पास ओवर टेक कर कैंटर को रुकवाया। लोनी निवासी अब्दुल रहमान के कैंटर में तोड़फोड़ कर शीशे तोड़ दिए। दोनों कैंटरों के चालकों में मारपीट हुई। हाईवे पर दोनों ने हंगामा किया। लोगों की भीड़ जमा हो गई। हाईवे पर हंगामे के कारण जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों चालकों को हिरासत में लिया और कैंटर सहित कोतवाली ले गई। पुलिस ने दोनों का शांति भंग में चालान किया है। दोनों के कैंटरों का चालान किया। एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधू ने बताया कि दोनों हाईवे पर हंगामा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।