{"_id":"5c3f88a2bdec2273261abcae","slug":"171547667618-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली तार चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली तार चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। पुलिस ने बिजलीघरों से विद्युत तार चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनसे काफी मात्रा में चोरी के तार, हार्डवेयर का सामान, पिकअप गाड़ी, तमंचा, कारतूस, चाकू बरामद किए जबकि तीन अन्य साथी भाग निकले। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा।
दोघट थानाध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि बुधवार को आदमपुर बस स्टैंड के पास से मुठभेड़ के बाद विद्युत तार गिरोह के अरविंद्र उर्फ गुड्डू, मोहित निवासी बिराल थाना बुढ़ाना मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से दो क्विंटल विद्युत तार, दो बंडल कांटेदार तार, खंभों पर लगने वाले एल्युमिनियम क्लिप्स, तार काटने वाले दो कटर, बोलेरो पिकअप गाड़ी, 315 बोर का एक तमंचा, चाकू, कारतूस बरामद किए। वहीं, उनके साथी नोमान, मनीष, आजाद निवासी गुजरान कस्बा कांधला शामली फरार हो गए। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि ये चोर बिजलीघरों और इसके गोदामों से बिजली का तार और हार्डवेयर का सामान चोरी करते हैं। चोरी के सामान को कहीं पर भी कबाड़ियों को बेच देते हैं। वे पिकअप गाड़ी का प्रयोग चोरी का सामान ले जाने में करते थे। उन्होंने बताया कि आरोपी अरविंद के खिलाफ दोघट और कांधला थानों में जानलेवा हमला, चोरी, आर्म्स एक्ट के पांच मुकदमे, आरोपी रोहित के खिलाफ दोघट थाने में चोरी और आर्म्स एक्ट के चार मुकदमे दर्ज हैं। एसओ ने बताया कि फरार आरोपियों को भी जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा।